रिपोर्ट्स के अनुसार Finn Balor का इंतेज़ार खत्म हुआ। वो जल्दी ही टाइटल रेस में शामिल होने वाले हैं।
साल 2016 में सबसे पहले स्टेफनी मैकमोहन ने Finn Balor को NXT से सीधा WWE Raw में ड्राफ्ट किया गया था। पहली ही रात में उन्होंने Roman Reigns, सीजारो, केविन ओवंस जैसे सुपरस्टार्स को हराकर अपने आपको यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर बना लिया।

और फिर समरस्लैम में उन्होंने द आर्किटेक Seth Rollins को पर धमाकेदार जीत हासिल की और WWE इतिहास की पहली यूनिवर्सल टाइटल जीत ली। लोगो को उनका डीमन लुक बहुत ही ज्यादा पसंद आया जिसमे वो आजतक कोई भी मैच नहीं हारे हैं। लोगो ने फिन बेलर को देखकर यही बात कही कि “फिन बेलर अब WWE का चेहरा बनेंगे।”

लेकिन शायद उनकी सफलता को किसी की नजर लगने वाली थी। यूनिवर्सल टाइटल मैच के दौरान उनका कंधा बुरी तरह चोटिल हो चुका था। और टाइटल जीतने की अगली रात ही उन्हें अपना टाइटल फिर से छोड़ना पड़ा। कंधे की सर्जरी से वो करीब 9 महीनों तक WWE से बाहर रहे। और जब उन्होंने वापसी की तो ना उन्हें अपना टाइटल रीमैच मिला और ना ही उनको पहले कि तरह पुश किया गया।
ALSO READ:
WWE News: Aj Styles ने WrestleMania 35 में इस सुपरस्टार से भिड़ने की इच्छा जताई।
जानिये WWE के नए सुपरस्टार Mustafa Ali को किस तरह WWE का कॉन्ट्रैक्ट मिला।
Shinsuke Nakamura के WWE कॉन्ट्रैक्ट पर लेटेस्ट अपडेट।
उसके बाद से Finn Balor को कोई ढंग की फ्युड भी नहीं मिली, ताकि उसकी सहायता से अपने आपको ऊपर ला सके। हाल ही में WWE TLC में उन्होंने Drew McIntyre को सिंगल मैच में हराया जो की एक तरह से फिफ्टी-फिफ्टी मैच रहा। इस मैच में हमे Finn Balor की रिंग स्किल भी देखने को मिली और Drew McIntyre की पॉवर भी। लेकिन प्रदर्शन के हिसाब से इस मैच का फायदा ड्रू को ज्यादा मिलता दिखाई दिया।

लेकिन अब खबर आ रही हैं कि WWE ने Finn Balor को पुश करने का मन बना लिया है। हालांकि अभी उन्हें इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल के लिए पुश किया जाएगा, जिसके फिलहाल Dean Ambrose चैंपियन हैं। Dean Ambrose के अलावा उनकी फ्युड दोल्फ़ जिगलर, केविन ओवंस और Drew McIntyre जैसे सुपरस्टार्स से हो सकती है।

हालांकि यूनिवर्सल टाइटल को रेस में वो अभी भी शामिल नहीं हैं लेकिन इससे पहले तो उनको इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल जीतने का मौका भी नहीं मिल रहा था। अगर वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनते हैं तो उनके करियर को कुछ दिशा तो मिलेगी ही।
यकीनन Dean Ambrose के साथ उनकी फ्युड लोगो को जरूर पसंद आएगी और वो भी अपने आपको एक बेहतर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन साबित करेंगे।