DC और Marvel की तरह ही Raj Comics की अपनी सुपरहीरोज टीम हैं, जो कि दुनिया को हर तरह के आंतरिक और बाहरी खतरों से बचाती हैं। इस टीम में लगभग सभी सुपरहीरो शामिल हैं। और इस टीम को “ब्रह्मांड रक्षक” नाम से जाना जाता है। ब्रह्मांड रक्षक टीम में कई सारे सुपरहीरोज हैं जैसे कि Nagraj, Super Commando Dhruva, Doga, Parmanu, Inspector Steel, Tiranga आदि। जब बात आती हैं कि कौनसे Raj Comics Superheros के पास कोई सुपरपावर नहीं हैं और दुश्मनों को मात देने के लिए वो सिर्फ अपने तेज दिमाग पर निर्भर हैं? तो ज्यादातर लोगो का जवाब एक ही होगा Super Commando Dhruva। लेकिन आज बात Super Commando Dhruva की नहीं बल्कि उस सुपरहीरो की होगी, जो अपने डिटेक्टिव दिमाग का इस्तेमाल देश के दुश्मनों के खिलाफ करता है, उनके खिलाफ जिनकी हिंदुस्तान के ऊपर बुरी नजर होती हैं। इस सुपरहीरो का नाम हैं देशभक्त Tiranga। तिरंगा उन लोगो से हमारी रक्षा करता हैं जो देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून पर बुरा प्रभाव डालते हैं। जो देश के दुश्मन हैं वो तिरंगा के भी दुश्मन हैं। तिरंगा कानून का पूरी तरह से पालन करता है और वो किसी भी इंसान की जान नहीं लेता। तिरंगा Raj Comics का पॉपुलर और अंडररेटेड सुपरहीरो हैं जिसको उतना महत्व नहीं दिया गया जितना देना चाहिए था। तिरंगा की ज्यादातर कॉमिक्स सोशल इश्यूश और लॉ एंड ऑर्डर पर आधारित होती हैं। अगर आप उन्हें पढ़ेंगे तो आप काफी इमोशनल हो सकते हैं। यही बात तिरंगा की कॉमिक्स को दूसरे सुपरहीरोज की कॉमिक्स से अलग बनाती हैं।

ज्यादातर Comic फैंस तिरंगा की ओरिजिन स्टोरी नहीं जानते होंगे तो हमने ये फैसला किया है कि हम हर सोमवार को अपने सभी सुपरहीरोज की एक एक करके ओरिजिन स्टोरी डालेंगे ताकि सभी कॉमिक प्रेमी अपने सुपरहीरो को अच्छे से पहचान पाएं। तिरंगा जैसा इसका नाम है वैसी ही इसकी पहचान हैं। शुरुआत में तिरंगा तिरंगे झंडे जैसे 3 कलर वाली कॉस्ट्यूम पहनता था। बाद में उसमे बदलाव किए गए और अब तिरंगा पूरी सफेद कलर की कॉस्ट्यूम पहनता हैं और कमर के पीछे तीन कलर का लबादा ओढ़े रखता है। जिसमे तीनों वही कलर हैं जो कि हमारे देश के झंडे में हैं यानी केसरिया, सफेद और हरा। वो अपने चेहरे पर केसरिया और हरे रंग का मास्क पहनता है। और दुश्मनों के वारो को रोकने और उसे हथियार की तरह इस्तेमाल करने के लिए ढाल का इस्तेमाल करता है इसमें भी यही तीन कलर हैं। यानी जो भी तिरंगा को देखेगा उसमे अपने आप ही देशभक्ति कि भावना जाग उठेगी।

तिरंगा का असली नाम अभय देशपांडे हैं। अभय के पापा एक पुलिस कांस्टेबल थे जिनकी एक दंगे में मौत हो जाती हैं। उस वक्त अभय कॉलेज स्टूडेंट था। पिता की मौत से अभय को गहरा सदमा पहुंचता हैं। बाद में अभय कानून कि पढ़ाई करता है और सहायक वकील के तौर पर काम करना शुरू करता हैं। एक कॉमिक्स “चेहरा कहा छिपाऊं” में तिरंगा के संबंध आतंकवादी से जुड़े दिखाए जाते हैं जिसकी वजह से तिरंगा मानसिक रूप से काफी परेशान होता है। और उसके बाद अभय अपनी पहचान भरत देशपांडे के रूप में बताता है। तिरंगा ने कसम खाई हैं कि वो देश के दुश्मनों का नाश कर देगा। तिरंगा के पास कोई सुपर पॉवर नहीं है लेकिन वो दुश्मनों को अपने तेज और जासूसी दिमाग से हमेशा पस्त कर देता है। इसके अलावा “सर्वमंथन” कॉमिक्स में भी तिरंगा की ज़िंदगी को दर्शाया गया है। तिरंगा बनने से पहले अभय एक कमांडो फोर्स X स्क्वाड को जॉइन करता है जहां वो हथियार चलाना और लड़ना सीखता है। तिरंगा की ध्यान लगाने और सहन करने की क्षमता बाकी सभी सुपरहीरोज से ज्यादा हैं। इसका नमूना मिलता है “जादूगर” कॉमिक्स में जहां जादूगर तिरंगा के दिमाग को काबू में करने की कोशिश करता है। लेकिन तिरंगा अपने शरीर पर केमिकल पाउडर लगाता है जिससे उसके पूरे शरीर पर तेज़ खुली होने लगती हैं। तिरंगा अपना पूरा ध्यान उस खुजली को सहन करने में लगा देता हैं जिससे वो जादूगर तिरंगा के दिमाग को काबू नहीं कर पाता। ये एक बेहतरीन कॉमिक्स हैं जिसे हर Raj Comics फैन को पढ़नी चाहिए। तिरंगा के फैंस हमारी एक और बात से जरूर सहमत होगे, वो ये कि तिरंगा की कॉमिक्स में एक से बढ़कर एक केची शायरियां और डायलॉग्स होते हैं जो कि तिरंगा की कॉमिक्स की पहचान हैं।
आखिर में हम तिरंगा की कॉमिक्स का एक डायलॉग पेश करते हैं।
“आंखे जो अपनी खुली रखे इंसान, दूसरा वार कभी ना कर पाए तुम जैसा शैतान।”
एक गुजारिश –
“हम सभी कॉमिक्स फैंस Raj Comics ही नहीं सभी भारतीय कॉमिक्स को बहुत प्यार करते हैं और ये हमारे परिवार की तरह हैं। जिस तरह हम अपने परिवार की रक्षा करते हैं उसी तरह हमे अपने कॉमिक्स परिवार की भी रक्षा करनी है। हमे प्रण लेना हैं की कॉमिक्स की पीडीएफ या पायरेसी ना हम लेंगे और ना हम देंगे। ये एक ऐसा दीमक हैं जो हमारे परिवार को बिखेरकर रख देगा। इसलिए हमेशा पायरेसी का विरोध कीजिए और लोगो को इसके नुकसान समझाइए।”
आपको हमारा पोस्ट कैसा लगा? कॉमेंट सैक्शन में अपनी राय दे।हमारे पेज को अपने ब्राउज़र में सेव कर ले। हमारे पेज को लाइक करे और यहां रेगुलर विजिट करते रहिए। आपको यहां कॉमिक्स से जुड़ी बेहद शानदार जानकारी मिलेगी।
राज कॉमिक्स के 5 सुपर विलेन जिनको फिर किसी ना किसी कॉमिक्स में लाया जाना चाहिए।
परमाणु – में भी तो आपका सुपरहीरो था। मेरे साथ ऐसा क्यों किया?
राज कॉमिक्स के इतिहास के 5 सबसे शक्तिशाली सुपर हीरोज
तो बात करते हैं कॉमिक्स पर – 01 सम्राट और सौडांगी
राज कॉमिक्स के इतिहास के 5 सबसे शक्तिशाली सुपर विलेन।
भारतीय कॉमिक्स का इतिहास और वर्तमान स्थिति
क्यों रोमन रेन्स ने अपनी बीमारी को पूरी दुनिया क्यों से छुपाया? ट्रिपल एच ने इसका जवाब दिया।
WWE क्राउन ज्वेल के प्रसारण का समय और सभी मैचेस जानकारी
Acha hai but incomplete hai. Aapne Tiranga ka past nahi bataya jisme woh X-squad ke liye kaam karta tha.